महाराष्ट्र के अकोला जिले के बार्शीटाकली तहसील में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. धाबा रोड स्थित महान परिसर में वॉटर सप्लाई के पास एक पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे दो लोगों के शव लटके हुए पाए गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया.
मृतकों की पहचान कानडी बाजार निवासी किशोर सोनटक्के और मंगरुळपीर निवासी 40 वर्षीय किशोर बोडके के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन जिस तरह दोनों शव एक ही रस्सी से लटके मिले हैं, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला केवल आत्महत्या का नहीं लग रहा, बल्कि इसके पीछे किसी साजिश की आशंका भी हो सकती है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
सूचना मिलते ही स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया. वहीं बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी प्रवीण धुमाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines