Mumbai News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एक IPS महिला अधिकारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने के मामले में शुक्रवार को उन्होनें सोशल मीडिया एक्स पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि ‘सोलापुर में पुलिस अधिकारियों के साथ मेरी बातचीत से संबंधित कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिनकी ओर मेरा ध्यान आकर्षित किया गया है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मेरा उद्देश्य कानून प्रवर्तन में हस्तक्षेप करना नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि ज़मीनी स्तर पर स्थिति शांत रहे और आगे न बिगड़े’।
यह भी पढ़ें- ‘इतनी डेरिंग है तुम में?’, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और IPS के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
IPS महिला अधिकारी से हुई बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल, गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और IPS महिला अधिकारी अंजलि कृष्णा के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडिया सोलापुर का बताया गया है। इस वीडियो में उपमुख्यमंत्री अजित पवार IPS महिला अधिकारी अंजलि कृष्णा से कार्रवाई रोकने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा वह यह भी कहते हैं, “तुम इतनी निडर हो? मैं कार्रवाई करूं क्या?” इतना ही नहीं, इसके बाद उपमुख्यमंत्री महिला अधिकारी से उनका फोन नंबर मांगते हैं। जिले के माधा तालुका के कुर्दू गांव एक आईपीएस अधिकारी अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंची थीं, तभी उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कथित तौर पर उन्हें फोन किया और तुरंत कार्रवाई रोकने के लिए कहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
मेरा उद्देश्य कानून प्रवर्तन में हस्तक्षेप करना नहीं था- अजित पवार
वायरल वीडियो को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति भी गर्मा गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बयान जारी करते हुए कहा कि ‘सोलापुर में पुलिस अधिकारियों के साथ मेरी बातचीत से संबंधित कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिनकी ओर मेरा ध्यान आकर्षित किया गया है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मेरा उद्देश्य कानून प्रवर्तन में हस्तक्षेप करना नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि ज़मीनी स्तर पर स्थिति शांत रहे और आगे न बिगड़े। मैं अपने पुलिस बल और उसके अधिकारियों, जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं, जो विशिष्टता और साहस के साथ सेवा करती हैं, का बहुत सम्मान करता हूं और कानून के शासन को सर्वोपरि मानता हूँ। मैं पारदर्शी शासन के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं कि रेत खनन सहित हर अवैध गतिविधि से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाए’।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
22 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
23 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
23 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines