Rajya Sabha By-Election : लोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा उपचुनाव की बारी है। इसके लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाया गया है। बारामती से भाभी सुप्रिया सुले से लोकसभा चुनाव हारने के बाद अजित पवार गुट की एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। इसे लेकर उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। आइए जानते हैं कि कौन हैं सुनेत्रा पवार?
कौन हैं सुनेत्रा पवार?
सुनेत्रा पवार (60) राज्य के बड़े राजनीतिक परिवार से तालुल्क रखती हैं। वह अजित पवार की पत्नी हैं। उनके दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं। जय बिजनेसमैन हैं तो पार्थ राजनीति में हैं। सुनेत्रा पवार के भाई का नाम पदमसिंह पाटिल है, जो पूर्व मंत्री रह चुके हैं। उनके भतीजे राणा जगजीत सिंह पाटिल उस्मानाबाद से बीजेपी के एमएलए हैं।
यह भी पढ़ें : NDA ही नहीं, MVA में भी पड़ रही है फूट! Uddhav Thackeray के अकेले चुनाव लड़ने से नाराज हुई कांग्रेस?
लोकसभा चुनाव हार गईं सुनेत्रा पवार
सुनेत्रा पवार इस बार राजनीति में सक्रिय नजर आईं। इससे पहले वह सिर्फ समाज सेवा के कार्यों में हिस्सा लेती रहीं। उन्होंने बारामती लोकसभा सीट से अपनी भाभी सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को 732312 वोट मिले, जबकि सुनेत्रा पवार ने 573979 मत प्राप्त किए। भाभी ने ननद को 158333 वोटों के अंतर से हरा दिया था।
यह भी पढ़ें : Maharashtra में टूटेगा NDA गठबंधन? यहां समझे राज्य का पूरा सियासी समीकरण
भुजबल नहीं सुनेत्रा पवार ने किया नामांकन
महाराष्ट्र में प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे के बाद राज्यसभा सदस्य की सीट खाली हुई। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अजित पवार के बेटे पार्थ पवार या छगन भजबल को राज्यसभा भेजा जा सकता है, लेकिन एनसीपी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजने की घोषणा की। एनसीपी के कई नेताओं की मौजूदगी में सुप्रिया पवार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
संबंधित खबरें
'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
4 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
4 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines