Maharashtra News: महाराष्ट्र में धनगर समाज को एसटी का दर्जा दिए जाने के खिलाफ उपमुख्यमंत्री अजीत पवार गुट के विधायक और डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल तीसरी मंजिल से कूद गए हैं। हालांकि तीसरी मंजिल से नीचे नहीं गिरे बल्कि जाली पर अटक गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक झिरवल धनगर समाज को एसटी का कोटा दिए जाने के विरोध में हैं। जानकारी के मुताबिक झिरवाल के बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी जाली पर कूद गए।
झिरवल और एसटी विधायकों का कहना है कि एसटी कोटे से धनगर समाज को आरक्षण नहीं दिया जाए। नरहरी झिरवल अजीत पवार की पार्टी के विधायक हैं और एनसीपी अजीत इस समय बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन का हिस्सा है।
बता दें कि महाराष्ट्र में धनगर समाज लंबे समय से एसटी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। हाल ही में धनगर समाज ने रास्ता रोको आंदोलन किया था। पिछले पंद्रह दिनों से समाज के 6 नेता अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इसके साथ ही धनगर समाज की मांग है कि राज्य सरकार धनगर और धनगड़ में अंतर को समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करे।
माना जा रहा है कि 8 अक्टूबर के बाद महाराष्ट्र में कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। राज्य में आरक्षण के मुद्दे पर पिछले दो सालों से सियासत गर्म रही है। मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल लगातार मराठा समाज के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
11 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
13 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
13 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines