महाराष्ट्र: अजित पवार और उनके गुट के नेताओं की शरद पवार से हुई मुलाकात, जानें क्या हुई बातचीत

Maharashtra politics, Ajit Pawar, Praful Patel, Chhagan Bhujbal, Dilip Walse Patil, YB Chavan Centre, Sharad Pawar

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीतिक में रविवार को एक और नया ट्विस्ट देखने को मिला। दरअसल, अजित पवार समेत उनके गुट के नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की। मुलाकात करने वाले नेताओं में प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल जैसे नेता शामिल रहे। नेताओं की ये मुलाकात मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में हुई।

मुलाकात के बाद एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज हम सब हमारे नेता शरद पवार से मिलने आए हैं और हमने उनसे आशीर्वाद मांगा। हमारी जो इच्छा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ रहे और मजबूती से आगे काम करे। उन्होंने कहा कि हमने शरद पवार को कहा कि वे इस दिशा में विचार करें, हालांकि शरद पवार ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अब सबकी नजर शरद पवार पर

अजित पवार और उनके गुट के नेताओं की शरद पवार से मुलाकात से कोई खास बात निकलकर सामने नहीं आई है। प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि हमने शरद पवार से एनसीपी को एकजुट रखने का अनुरोध किया है और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि शरद पवार क्या भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि मानसून सत्र से पहले अजित पवार गुट के मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक उपमुख्यमंत्री अजित पवार के देवगिरी स्थित आवास पर हुई। इस बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार, अदिति तटकरे, मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल वाईबी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मुलाकात की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ