Ajit Pawar Election Campaign For Nawab Malik : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एनसीपी (अजित गुट) से नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई। महायुति के घटक दल बीजेपी के विरोध के बाद भी अजित पवार उनके चुनाव प्रचार के लिए मानखुर्द शिवाजी नगर पहुंचे और बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने गुरुवार को मानखुर्द शिवाजी नगर से पार्टी के उम्मीदवार नवाब मलिक और अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सना मलिक के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने से ही विकास संभव है, चाहे वो किसी भी धर्म या जाति का हो।
यह भी पढे़ं : Video: महाराष्ट्र में CM पद के कई दावेदार, BJP में 2 तो…
अजित पवार ने नवाब मलिक और सना मलिक के पक्ष में कीं रैलियां
डिप्टी सीएम अजित पवार ने रैली में कहा कि वे अपने कई उम्मीदवारों की रैलियों में जाते हैं। नवाब मलिक और सना मलिक की रैली में आज आए हैं। इस रैली में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए हैं। उन्हें खुशी है कि उनकी पार्टी और उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिल रहा है। पूरा विश्वास है कि एनसीपी के दोनों उम्मीदवार अपनी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
सना मलिक के प्रचार में पहुंचे नवाब मलिक
नवाब मलिक के चुनाव प्रचार के बाद अजित पवार ने सना मलिक के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ नवाब मलिक भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने जनता से अपील की कि वे सना मलिक को वोट दें और उन्हें अणुशक्तिनगर के विकास के लिए समर्थन दें।
यह भी पढे़ं : Maharashtra Election: जानें MVA में कब सुझलेगा यह मसला?
जानें डिप्टी सीएम ने क्या कहा?
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि सना मलिक इस क्षेत्र की एक सक्रिय और जिम्मेदार उम्मीदवार हैं। वह जनता के मुद्दों को समझती हैं और उनके समाधान के लिए पूरी मेहनत करेंगी। वहीं, नवाब मलिक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सना मलिक इस क्षेत्र की आवाज हैं और एनसीपी की एक मजबूत उम्मीदवार हैं। उन्हें जिताने से अणुशक्तिनगर में विकास की गति तेज होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines