Ajit Pawar: महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इस बीच डिप्टी सीएम और एनडीए सरकार में शामिल अजित पवार ने आज बड़ा ऐलान किया है। अजित वार ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा करते हुए कहा कि वे इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे अब 7-8 चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में अब उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है।
जानकारों की मानें तो अजित पवार अपनी सीट से बेटे जय पवार को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। हालांकि जब उनसे पत्रकारों ने ये सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।
दो दिन पहले दिया था ये बयान
बता दें कि आज से दो दिन पहले अजित पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सुनेत्रा पवार को चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ाना गलती थी। पवार ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं अपनी सभी बहनों को प्यार करता हूं। राजनीति को घर में नहीं घुसने देना चाहिए। बहन के खिलाफ सुनेत्रा को चुनाव लड़वाने का फैसला पार्टी का था। अब मुझे लगता है कि फैसला गलत था।
अजित पवार ने इस दौरान अपने सहयोगियों बीजेपी और शिंदे गुट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महायुति के सहयोगियों को समझना चाहिए कि वे चाचा शरद पवार पर क्या बोल रहे हैं?
ये भी पढ़ेंः PM Modi के ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के क्या हैं मायने? जानें आखिर ये काम कैसे करेगा?
एनसीपी शरद पवार ने क्या कहा?
वहीं अजित के इस बयान पर शरद गुट ने कहा कि भाजपा चाहती है कि अजित पवार महायुति छोड़कर चले जाएं। एनसीपी शरद पवार के प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को अहसास हो गया है कि वे अजित पवार के साथ गठबंधन में रहकर चुनाव नहीं जीत सकते। 2023 में एनसीपी के साथ गठबंधन से ही जनता की भावनाएं बीजेपी के खिलाफ तेजी से बढ़ी।
ये भी पढ़ेंः PM Modi के भाषण के क्या हैं मायने? क्या लाल किले से सेट किया चुनावी एजेंडा?
संबंधित खबरें
HC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
44 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
16 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
16 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
20 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines