AIR India Flight Emergency Landing: मुंबई से नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को सोमवार, 22 अक्टूबर को बीती रात इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी. दरअसल, ऐसा तकनीकी खामी की आशंका के चलते इमरजेंसी रूप से वापस प्लेन को मुंबई लौटना पड़ा. एअर इंडिया के अनुसार, विमान ने एहतियाती तौर पर वापसी की और सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की.

विज्ञापन

एअरलाइन ने बताया कि विमान को अब तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है. इस वजह से मुंबई से नेवार्क जाने वाली फ्लाइट AI191 और नेवार्क से मुंबई लौटने वाली AI144 दोनों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

विज्ञापन

रात करीब 1 बजे की घटना

इस घटना के बारे में बताते हुए एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने उड़ान लगभग 1.15 बजे भरी थी और इसके बाद प्लेन को सुबह 5:30 बजे लौटा लिया गया. वे बताते हैं कि इसके पीछे तकनीकी समस्या कारण हो सकता है. प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और होटल में शिफ्ट कर दिया है.

एअर इंडिया सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ाने बुक की जाएंगी. इसके अलावा, नेवार्क से आने वाले यात्रियों को भी फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन

1 हफ्ते पहले भी हुई थी ऐसी घटना

ऐसी एक घटना ठीक एक हफ्ते पहले भी हुई थी जब मिलान से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ‘तकनीकी कारणों’ से रद्द करनी पड़ी थी. यह उड़ान दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को रद्द की गई थी, जिससे कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे.

इसके अलावा, इसी महीने की शुरुआत में वियना से दिल्ली आने वाली एक और एअर इंडिया फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत आई थी. सुरक्षा के लिए उस उड़ान को दुबई की ओर मोड़ दिया गया था. बाद में जांच और मरम्मत के बाद, प्लेन ने दुबई से दोबारा उड़ान भरकर दिल्ली की यात्रा पूरी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ