हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गोल्ड स्मगलिंग में एअर इंडिया का क्रू मेंबर गिरफ्तार, DRI का बड़ा एक्शन

मुंबई में गोल्ड तस्कर गिरफ्तार।
विज्ञापन

DRI Action On Air India Crew Member : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाला मामला पकड़ा है। डीआरआई ने एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से मुंबई आई फ्लाइट AI-116 के पुरुष क्रू मेंबर को गिरफ्तार किया। उस पर 1.41 करोड़ रुपये के विदेशी सोने की तस्करी करने का आरोप है।

गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई

DRI को इनपुट मिला था कि एक संगठित गिरोह, एयरलाइन क्रू की मदद से अमेरिका से भारत सोना तस्करी कर रहा है। इसी आधार पर 13 जून को न्यूयॉर्क से आई फ्लाइट के क्रू मेंबर को इंटरसेप्ट किया गया।

यह भी पढे़ं : अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

पहले कुछ हाथ नहीं आया, फिर बड़ा खुलासा

शुरुआती तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने सोने से भरा हुआ पाउच काले डक्ट टेप में लपेटकर ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट के दौरान बैगेज सर्विस एरिया में छिपा दिया था। DRI टीम ने तुरंत वहां से 1373 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने यह भी माना कि वह पहले भी इस तरह की तस्करी कर चुका है।

गिरोह का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार

इस मामले में DRI ने आगे की कार्रवाई करते हुए उस मास्टरमाइंड को भी पकड़ा है, जो क्रू मेंबर्स के जरिए सोना मंगवाने का रैकेट चला रहा था। उसने भी तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

विज्ञापन

कस्टम्स एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी

जब्त किए गए सोने की कीमत 1.41 करोड़ रुपये आंकी गई है। DRI ने दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

बड़ी चुनौती बना एयरलाइन स्टाफ का इस्तेमाल

DRI ने पहले भी कई मामलों में यह उजागर किया है कि एयरलाइंस के क्रू और ग्राउंड स्टाफ तस्करी के मामलों में शामिल पाए गए हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि हवाई मार्ग से सोने की तस्करी एक संगठित नेटवर्क के तहत हो रही है, जिसमें अब एयरलाइन कर्मचारी भी शामिल होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : कौन थीं पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा? प्लेन क्रैश में हुई मौत

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola