---विज्ञापन---

उड़ान भरने के 3 घंटे बाद मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, सामने आई ये वजह

Air India: ATC ने विमान में सवार यात्रियों की जानमाल की सेफ्टी के लिए तुरंत प्लेन उतारने की अनुमति दी। पायलट ने प्लेन के केबिन में प्रेशर फील किया था।

Air India Boeing 777 flight returns Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया, जब यहां से लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान अचानक तीन घंटे बाद वापस लौट आया। गनीमत ये रही कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि विमान में करीब 310 लोग सवार थे। अभी तक की जांच में पता चला है कि तकनीकी दिक्कतों से विमान वापस लौटा था।

पायलट ने महसूस किया प्लेन के केबिन में प्रेशर

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8.36 बजे मुंबई एयरपोर्ट से एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI129 लंदन के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि उड़ान के कुछ समय बाद अचानक पायलट ने प्लेन के केबिन में प्रेशर महसूस किया। जब लगातार प्रेशर बढ़ता गया तो उसने वापस लौटने का फैसला लिया। इस बारे में मुंबई एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को बताया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में हो गई गलती… अजित पवार ने सबके सामने कबूल की ये बड़ी बात

यात्रियों ने रखी अपनी ये मांगे

ATC ने विमान में सवार यात्रियों की जानमाल की सेफ्टी के लिए तुरंत प्लेन लैंड करने की अनुमति दी। एयरपोर्ट पर लैंडिग के लिए बचाव दल तैनात किया गया, जिसके बाद प्लेन को सुरक्षित उतारा जा सका। इस सब से यात्रियों को परेशानी हुई और उन्होंने एयरलाइन से रिफंड देने और फ्लाइट रिशेड्यूल करने का आग्राह किया। बताया जा रहा है कि विमान करीब 11.30 बजे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लौट था।

---विज्ञापन---

एयर इंडिया ने जताया खेद

वहीं, एयर इंडिया ने इस सब पर खेद जताया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई थी। यात्रियों की डिमांड पर उनके टिकट कैंसिल कर पूरा रिफंड दिया जा रहा है। कुछ यात्रियों की उड़ान रिशेड्यूल की गई है। मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार विमान की सुरक्षित लैंडिग की गई थी। किसी यात्री को परेशानी नहीं होने दी गई।

ये भी पढ़ें: INS Vikrant case: बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे के खिलाफ केस बंद करने से कोर्ट का इनकार, जांच के दिए आदेश

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2024 06:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola