'मुसलमानों को साधने की कोशिश में भाजपा', धुले में इम्तियाज जलील का बड़ा बयान

Imtiaz Jaleel: इम्तियाज जलील ने यह भी चेतावनी दी कि यदि जामनेर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपियों को मंत्रियों के दबाव में गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मुंबई की तरह जलगांव में भी AIMIM की ओर से मार्च निकाला जाएगा। पढ़िए पवन मराठे की रिपोर्ट…

Imtiaz Jaleel

Photo Credit- X

Imtiaz Jaleel: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रविवार को धुले में आयोजित एक सभा में राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जलील ने आरोप लगाया कि भाजपा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जरिए मुस्लिम समुदाय को अपने करीब लाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी देते हुए कहा कि जामनेर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन

‘कानून सबके लिए एक जैसा हो’

पूर्व सांसद ने अपने भाषण में कहा कि जब आम नागरिकों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं, तो फिर बजरंग दल से जुड़े लोगों के घरों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कानून का पालन कुछ गिने-चुने लोगों पर ही होता है?

विज्ञापन

‘देश सबका है, ये किसी के एकाधिकार में नहीं’

जलील ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मुस्लिम समुदाय का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है, और यह देश सभी का है। उन्होंने कहा, ‘यह देश किसी के बाप का नहीं है। हर नागरिक को बराबरी का हक मिलना चाहिए।’

विज्ञापन

‘NCP नहीं, तो सीधे भाजपा में चले जाते’

अपने भाषण के दौरान इम्तियाज जलील ने पार्टी छोड़ने वाले कुछ पूर्व विधायकों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘उन्हें एनसीपी में जाने के बजाय सीधे भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए था।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘वे हर शहर से एक ऐसा नेता खड़ा करेंगे, जो समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाएगा।’

स्थानीय चुनावों के लिए AIMIM को समर्थन की अपील

सभा के आखिर में जलील ने उपस्थित लोगों से आगामी नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में AIMIM का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाना अब जरूरी हो गया है। जनता ने हमेशा पार्टी को पहचानकर समर्थन दिया है।’

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ