मुंबई: छत्रपती संभाजीनगर में आयोजित पत्रकार परिषद में AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान संबंधों, कश्मीर में हिंसा और वक्फ संपत्तियों के मुद्दों पर खुलकर सरकार और पाकिस्तान पर निशाना साधा है। ओवैसी ने साफ कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और विपक्ष इस मामले में सरकार के साथ है। ओवैसी ने कहा कि ‘जब सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, तब सभी विपक्षी दलों ने एक सुर में कहा था कि सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। अब सरकार को निर्णय करने दिया जाना चाहिए।’ साथ ही पाकिस्तान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान तो मलेरिया की दवा तक नहीं बना सकता, वह भारत पर क्या टिप्पणी करेगा?’
बिलावल भुट्टो को दी नसीहत
बिलावल भुट्टो की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा कि ‘बिलावल अभी राजनीति में नए हैं।’ उन्होंने याद दिलाया कि ‘आतंकवादियों ने ही बिलावल की मां बेनजीर भुट्टो की हत्या की थी। जो लोग बिलावल की मां को मारने वाले थे और जो हमारे देश के निर्दोषों को मारते हैं, उनमें कोई फर्क नहीं है।’
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमला भारत पर हमला था, एकता से ही देंगे जवाब- शरद पवार
धर्म के नाम पर हिंसा की निंदा
धर्म पूछकर हिंसा करने वालों की कड़ी आलोचना करते हुए ओवैसी ने कहा कि ‘आईएसआई, आईसिस जैसे आतंकी संगठनों का मकसद भारत में हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काना है। कश्मीर में हिंसा के पीछे भी यही साजिश है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘जो भी जाति या धर्म पूछकर किसी पर हमला करता है, वह गलत है और उसकी वे पूरी तरह निंदा करते हैं।’
भारत-पाक संभावित युद्ध पर प्रतिक्रिया
भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की अटकलों पर ओवैसी ने कहा, ‘युद्ध का फैसला सरकार को करना है। विपक्ष ने सरकार से साफ कहा है कि जो भी जरूरी हो, वह करें, लेकिन आतंकवाद का हमेशा के लिए खात्मा होना चाहिए। सरकार को अपना काम स्वतंत्रता से करने देना चाहिए।’
पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने की मांग
ओवैसी ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग करते हुए कहा कि ‘भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अवैध पैसों के जरिये आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है, जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भारत को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।’ इसके अलावा, पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा, ‘यह शाहिद अफरीदी कौन है? आप इस जोकर का नाम क्यों ले रहे हैं?’
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी नागरिकों के मुद्दे पर बंटी महाराष्ट्र सरकार, CM-डिप्टी सीएम के बयानों में विरोधाभास क्यों?
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines