संजय राउत के बाद शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
Edited By Pushpendra Sharma

kishori pednekar
Edited By Pushpendra Sharma

kishori pednekar
अंकुश, मुंबई: संजय राउत के बाद शिवसेना की नेता किशोरी पेडनेकर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। दरअसल, जून में एक FIR दर्ज हुई थी, हालांकि इसमें किशोरी पेडनेकर का नाम नहीं था, लेकिन इस मामले में जांच के बाद 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक मेयर किशोरी पेडनेकर का पड़ोसी और नजदीकी है। जबकि एक BMC का कर्मचारी है। जिन्होंने अपने स्टेटमेंट में मेयर का नाम लिया है।
कुल 9 लोगों की शिकायत थी कि SRA का फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे पैसे लिए गए, लेकिन फ्लैट नहीं मिला। जिन दो लोगों ने मेयर का नाम लिया है उन्होंने इस बात का दावा किया कि 9 लोगों से लिए गए पैसे का कुछ हिस्सा किशोरी पेडनेकर को भी गया है। इसलिए आज पहली बार किशोरी से बुलाकर पुछताछ की गई। अब उन्हें कल बुलाया गया है। किशोरी अब इस मामले में लीगल सलाह ले रही हैं। पुलिस का दावा है कि शिकायतकर्ताओं के आंकड़े और भी हो सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: