नागपुर : महाराष्ट्र में मानो इन दिनों मुख्यमंत्री बनने की होड़ सी मची हुई है। कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं को भावी मुख्यमंत्री बताकर सड़क और चौराहे पर पोस्टर लगा रहे हैं। एनसीपी नेता अजित पवार के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भावी सीएम बताया गया है। फडणवीस का भावी मुख्यमंत्री वाला पोस्टर नागपुर में लगाया गया है।
देवेंद्र फडणवीस का यह पोस्टर बुटीबोरी नगर निगम के नगराध्यक्ष बबलू गौतम ने लगाया है। नागपुर वर्धा रोड पर बुटीबोरी में हाईवे के किनारे देवेंद्र फडणवीस के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें लिखा है कि देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र का विकास किया है और वही महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री होंगे।
एनसीपी नेता अजित पवार के लग चुके हैं पोस्टर
महाराष्ट्र में इन दिनों लग रहे नेताओं के भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर से सियासत गर्म है। देवेंद्र फडणवीस से पहले एनसीपी के कद्दावर और विरोधी पक्ष के नेता अजित पवार का भावी मुख्यमंत्री वाला पोस्टर राज्य के अलग अलग जिलों और शहर में देखने को मिला। अब तक पवार का पोस्टर तीन बार लग चुका है। उनका सबसे पहले होर्डिंग्स मुंबई फिर पुणे और अब उस्मानाबाद में लगाया गया।
और पढ़िए – पीएम मोदी की तारीफ और मुख्यमंत्री बनने की मंशा, आखिर अजित पवार के मन में चल क्या रहा है ?
सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल का भी लग चुका है होर्डिंग्स
गौरतलब है कि कुछ ही महीने पहले मुंबई के बल्लार्ड पियर इलाके में एनसीपी दफ्तर के बाहर एक हफ्ते के अंदर ही अंदर एनसीपी के तीन नेताओं के पोस्टर लगाए गए थे। अजित पवार के अलावा एनसीपी के प्रांत अध्यक्ष जयंत पाटिल और सुप्रिया सुले का पोस्टर जन्मदिन के मौके पर लगाया गया था। सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र की पहली महिला भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। एक हफ्ते के अंदर एनसीपी के तीन नेताओं के लगे पोस्टर ने इस बात की हवा दे दी कि पार्टी में सबकुछ ठीक नही है।
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
8 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
23 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines