Tunisha Sharma Last Rites: अस्पताल से घर ले जाया गया तुनिशा शर्मा का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Tunisha Sharma Last Rites

Tunisha Sharma Last Rites: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर बाद तुनिशा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके घर ले जाया गया। मुंबई के भायंदर पूर्व में घोदेव श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को मुंबई में सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में उनके प्रेमी शीजान खान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

25 दिसंबर को जेजे अस्पताल में तुनिशा शर्मा का पोस्टमॉर्टम किया गया था। ANI के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत की वजह हैंगिंग है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिशा की मौत का कारण फांसी बताया गया है।

विज्ञापन

तुनिशा की मां ने शीजान पर लगाया था ये आरोप

शीजान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद तुनिषा की मां विनीता शर्मा ने उस पर तुनिशा को धोखा देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

उधर, शीजान के परिजन ने कहा था कि हमें भारतीय न्यायपालिका प्रणाली पर पूरा भरोसा है और शीज़ान सभी प्रक्रियाओं में मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। हम इस बारे में सही समय आने पर बात करेंगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ