Akhilesh Yadav On Abu Azmi Suspension : महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान के बाद जमकर राजनीति हो रही है। विवाद बढ़ने पर अबू आजमी ने बयान वापस लेने की बात कही, लेकिन पहले उन पर केस दर्ज हुआ और अब विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे विवाद पर पहली बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद के बाद अबू आजमी के निलंबन पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा, तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद, उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है, तो फिर यह उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। उन्होंने आगे लिखा कि आज़ाद ख्याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
क्यों हुई अबू आजमी पर कार्रवाई?
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में आजमी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। यह निलंबन मौजूदा सत्र के लिए है।
यह भी पढ़ें : अबू आजमी को यूपी भेजो, इलाज कर देंगे… विधानसभा में CM योगी ने क्या कहा?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस विधानसभा सत्र के दौरान अबू आसिम आजमी के विधानसभा परिसर में घुसने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, विवाद अधिक बढ़ता देख अबू आजमी ने निलंबन की कार्रवाई से एक दिन पहले कहा था कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
विधानसभा में क्या बोले सीएम योगी?
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि समाजवादी पार्टी औरंगजेब को आदर्श मान रही है। औरंगजेब को लेकर उसके पिता शाहजहां ने अपनी जीवनी में लिखा था कि खुदा करे कि ऐसा कमबख्त किसी को पैदा न हो। उसने अपने बाप को कैद करके रखा। उसको एक बार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे। समाजवादी पार्टी को इस पर जवाब देना चाहिए कि अबू आजमी को पार्टी से क्यों नहीं निकालते?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
49 mins agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines