केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 पेश कर दिया है। इसे लेकर परे देश में बवाल मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियों ने बिल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी भी वक्फ बिल को लेकर आगबबूला हो उठे हैं।
अबू आजमी का बयान
न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार विनोद जगदाले के साथ बातचीत में अबू आजमी ने वक्फ बिल पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह बिल लाने वाले लोग मुसलमानों को अपमानित करके उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक बनाना चाहते हैं। हम तो कबके पाकिस्तान चले गए होते। 1947 में जब यह देश आजाद हुआ तो सभी मुसलमान बोरिया-बिस्तर समेट कर पाकिस्तान रवाना होने वाला था।
यह भी पढ़ें- मैं रामभक्त मुझे अयोध्या न्यास में शामिल करो… वक्फ बिल पर आगबबूला हुए इमरान मसूद का बड़ा बयान
पाकिस्तान मुर्दाबाद बोला- अबू आजमी
अबू आजमी का कहना है कि बंटवारे के समय हमसे वादा किया गया था कि इस देश में मुसलमानों को वही हक मिलेगा, जो हिन्दुओं को मिलेगा। आप इस मुल्क को छोड़कर मत जाइए। यहां आपका हक है, आपने आजादी की लड़ाई लड़ी है। तब मुसलमान पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलकर हिन्दुस्तान में रहा है।
2014 से सरकार मुसलमानों के खिलाफ
अबू आजमी के अनुसार 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही मोदी सरकार हर एक काम मुसलमानों के खिलाफ कर रही है। मुसलमानों पर आतंकवादी होने का आरोप लगा रहे हैं। मुसलमानों के खिलाफ NRC और CAA जैसे कानून ला रहे हैं। हर मस्जिद के नीचे उनको मंदिर नजर आ रही है। मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ने देंगे। देश का कोई भी मुसलमान इस बिल का समर्थन नहीं करेगा। मैं सभी सांसदों से निवेदन करना चाहता हूं कि इस बिल का विरोध कीजिए।
वक्फ में हमारे पूर्वजों की संपत्ति- अबू
अबू आजमी का कहना है कि वक्फ बोर्ड के पास मौजूद संपत्ति सरकार की नहीं है। इस देश में सबसे ज्यादा संपत्ति रेलवे और सेना के पास है। वक्फ के पास मौजूद जमीन को हमारे बुजुर्गों ने मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तान, अनाथ आश्रम और गरीबों के लिए दान दी है। यह सारी जमीन अल्लाह के नाम पर हैं और दुनिया खत्म होने तक यह जमीन नहीं छीनी जा सकती है। इसलिए जमीन को कब्जाने के लिए लोग नया कानून लाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- संशोधन नहीं तो संसद भी वक्फ की संपत्ति… लोकसभा में विपक्ष पर गजरे केंद्रीय मंत्री
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
8 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines