हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मानसून ने महाराष्ट्र में तय समय से पहले दी दस्तक, मुंबई में टूटेगा 50 साल पुराना रिकॉर्ड!

Aaj Ka Mausam : देश में इस बार मानसून मेहरबान है। केरल के बाद मानसून 2025 ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी और जल्द ही मुंबई भी पहुंच जाएगा। इस बार मानसून मुंबई में 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकता है। 

विज्ञापन
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून 2025।

IMD Monsoon 2025 Alert : महाराष्ट्र में इस बार मानसून ने अपने तय समय से पहले दस्तक देकर सभी को चौंका दिया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से 9 दिन पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। आमतौर पर राज्य में मानसून जून के पहले सप्ताह के आसपास पहुंचता है। इस बार 5 जून को मानसून को मुंबई में पहुचना था, लेकिन यह मई के अंत में ही सक्रिय हो गया है।

केरल से 24 घंटे में महाराष्ट्र की सरहद पर

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी और महज 24 घंटे के भीतर यह गोवा के साथ महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया। मानसून की यह तेजी पिछले कई सालों की तुलना में असाधारण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : 70 किमी से आएगा आंधी-तूफान, गिरेंगे ओले, दिल्ली-गुजरात समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का मानसून पर नया अपडेट

विज्ञापन

मुंबई में 28 मई तक पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 3 दिनों के भीतर यानी 28 मई तक मानसून मुंबई और आसपास के इलाकों में एक्टिव हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ देगा। आखिरी बार साल 1961 और 1971 में मानसून 29 मई को मुंबई में पहुंचा था, जबकि 1990 और 2006 में यह 31 मई को आया था।

बारिश से मिली राहत, पर साथ आईं चुनौतियां

मानसून की पूर्व बारिश ने राज्य के कई हिस्सों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन साथ ही जलभराव, ट्रैफिक जाम और बीमारियों की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। इस बार मानसून की जल्दी दस्तक किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन शहरी इलाकों में तैयारियों की असल परीक्षा अब शुरू होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 46.6 डिग्री तापमान, चलेंगे आंधी-तूफान, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां तक पहुंचा मानसून?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola