Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। जानकारी के मुताबिक लाशें फांसी के फंदे से लटकी मिली हैं। मामला नागपुर जिले के नरखेड तालुका के मोवाड गांव की है।
पुलिस के मुताबिक मरने वालों में विजय पचौरी, उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत कुल चार व्यक्तियों के शव मिले हैं। पूरा परिवार नागपुर के मोवाड का रहने वाला है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने हत्या के बाद आत्महत्या की है, तीन शवों के हाथ पीछे से बंधे हुए लटके मिले हैं।
मृतक की पत्नी का नाम बालाबाई पचौरी, बेटों के नाम गणेश और दीपक पचौरी है।
जानकारी के मुताबिक विजय पचौरी सेवानिवृत्त शिक्षक थे। जानकारी के मुताबिक बेटे के कारोबार की आर्थिक तंगी के कारण परिवार में काफी पहले से विवाद चल रहा था।
नागपुर जिले में ही दो दिन पहले 30 सितंबर को अज्ञात वाहन के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा नागपुर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर केलवाड़ पुलिस थाना क्षेत्र में पांढुर्णा राजमार्ग पर हुआ।
हादसे के पीड़ितों में शिवाजी परसराम सिरसाम (38), उनके 10 वर्षीय बेटे ललित और चाचा अनिल रमेश इवनाती (40) शामिल हैं। तीनों लोग जटमखोरा गांव में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
8 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
8 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines