19-Year-Old Student Gangraped Mumbai BARC Flat: मुबंई के चेंबूर के पोस्टल कॉलोनी में स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) क्वार्टर फ्लैट में एक 19 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा के बयान के अनुसार, आरोपियों ने पहले उसे विश्वास में लिया, फिर नशीला का पदार्थ पिलाया और बेहोश कर क्वार्टर फ्लैट में उसके के साथ बलात्कार किया। मुबंई पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी को जानती थी पीड़िता
पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि ये वारदात 16 नवंबर की रात 10 से 12.30 बजे के बीच की है। लड़की ने बताया कि उसके पिता एक BARC कर्मचारी हैं। वैसे तो वो अपनी मां और बहन के साथ पालघर जिले के भोइसर में रहती है, लेकिन अक्सर वो अपने पिता के पास BARC फ्लैट में आती और रहती है। आरोपी अजीत उसके पिता के पास वाले फ्लेट में ही रहता था, इसलिए वो उसे जानती थी।
बेहोश कर किया गैंगरेप
वारदात वाले दिन लड़की अपने पिता के लिए खाना बना रही थी। इस दौरान उसके कुछ सामान कम पड़ गया, जिसे मांगने के लिए वो बगल में रह रहे अजीत यादव के घर गई। यहां अजीत ने उसे पहले घर में बुलाया। इस दौरान घर में अजीत के दोस्त प्रभाकर यादव वहीं मौजूद था। यहां अजीत ने लड़की कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी और बैठने के लिए कहा। कोल्डड्रिंक कुछ घूंट पीने के बाद ही पीड़िता बेहोश हो गई। फिर दोनों व्यक्तियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। रात करीब 12:30 बजे जब पीड़िता को होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ रेप हुआ है और वह भागकर अपने फ्लैट पर पहुंच गई। इसके घटना के बारे में पीड़िता ने बिल्डिंग में रह रहे अपने कुछ दोस्तों बताया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Air Quality: मौसम में बदलाव के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार, AQI में आई गिरावट
पुलिस ने दर्ज FIR
पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 376 (डी), 328, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
22 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines