राहुल पांडे, मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके के एक रिहायशी सोसाइटी में लुका-छिपी का खेल खेलते हुए 16 साल की एक लड़की की मौत हो गई। दुखद घटना बीते शुक्रवार की है, जब रेशमा खारवी दिवाली मनाने के लिए अपनी दादी के घर गई थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेशमा अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। अपनी सहेली की खोज में रेशमा लिफ्ट के पास गई। तभी लिफ्ट का केबिन उसके सर पर अचानक गिर गया और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उसे सहेलियों ने सबसे इसकी सूचना उसके परिजन को दी। घर वाले लड़की को तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन उसकी राझते में ही मौत हो गई है।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पहले ADR दर्ज किया था। लेकिन बाद परिजनों की शिकायत के बाद सोसाइटी के चैयरमेन और सेक्रेटरी के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी इस दुनिया मे नही है इसे पीछे कहीं न कहीं सोसाइटी स्टाफ जिम्मेदार है।

चारकोप में लिफ्ट गिरने से 62 वर्षीय महिला की मौत

विज्ञापन

वहीं मुंबई के चारकोप गोराई इलाके में लिफ्ट गिरने से एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है। मामला चारकोप गोराई इलाके highland bridge इमारत की ब्रिज की लिफ्ट चौथे महल तेज गति से नीचे आई और जमीन से टकरा गई है। इसमे नगीना मिश्र नामक महिला की मौत हो गयी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ