News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
12th Fail: पिछले साल की ब्लॉक बस्टर फिल्म 12वीं फेल (12th fail) ने कई बिग बैनर फिल्मों को टक्कर दी थी। बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का शानदार कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म में मनोज की कहानी ने कई लोगों को इंस्पायर किया था। वहीं अब मनोज शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मनोज शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस के दूसरे सबसे बड़े पद इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त कर दिया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
DIG से IG बने मनोज
फिल्म 12वीं फेल सच्ची घटना पर आधारित थी, जिसमें अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने महाराष्ट्र कैडर के IPS ऑफिसर मनोज शर्मा की भूमिका अदा की थी। तो हम बात कर रहे हैं रियल लाइफ मनोज शर्मा की, जो काफी समय से महाराष्ट्र पुलिस में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर तैनात थे। मनोज के काम और लगन से खुश होकर अब उन्हें महाराष्ट्र का IG बना दिया गया है। इसी के साथ मनोज राज्य पुलिस के दूसरे सबसे बड़े पद पर पहुंच गए हैं। अब मनोज डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) के अंडर काम करेंगे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
2005 में बने एसपी
बता दें कि मनोज शर्मा 2005 में सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद IPS बने थे। इस दौरान उन्हें महाराष्ट्र कैडर मिला और उन्होंने एसपी के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग ज्वॉइन की। 18 साल की नौकरी में मनोज का कई बार प्रमोशन हुआ और अब वो महाराष्ट्र पुलिस के IG बन गए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
12वीं फेल में मनोज की कहानी
IPS मनोज शर्मा की जिंदगी पर आधारित फिल्म 12वीं फेल कई लोगों की फेवरेट हो गई है। इस फिल्म में विक्रांत मेस्सी ने मनोज शर्मा का किरदार निभाया है। तो अभिनेत्री मेधा शंकर ने मनोज की पत्नी श्रद्धा जोशी का रोल अदा किया है। इस फिल्म के लिए विक्रांत मेस्सी की काफी सराहना हुई है। फिल्म को ना सिर्फ ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था बल्कि फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में भी 12वीं फेल ने कई खिताब जीते थे। फिल्म की रिलीजिंग के बाद मनोज शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। ऐसे में फैंस अब मनोज के प्रमोशन का भी जश्न मना रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।