109 girl students hospitalised behind reason : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के आदिवासी स्कूल में बीते दिन फूड पॉइजिनिंग का शिकार हुईं 100 से अधिक छात्राओं को अस्पताल दाखिल कराया गया था। कुछ छात्राओं को आज सुबह दाखिल कराया गया। अस्पताल में दाखिल छात्राओं की संख्या 109 तक पहुंच गई है। अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि वह छात्राएं फूड पॉइजिनिंग का शिकार क्यों हुईं। पुलिस ने इस संबंध में गुरुवार को मामले में संज्ञान लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। साथ ही इस मामले को लेकर स्कूल पर खाना बनाने में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए।
पानी और फूड के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
गढ़चिरौली जिले के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते ने बताया कि गढ़चिरौली जिले के ‘आश्रम शाला’ आदिवासी स्कूल में दोपहर को छात्राओं को लंच दिया गया था। खाना खाने के बाद कई छात्राओं को उल्टी होने लगी। साथ ही उन्होंने पेट दर्द और सिर दर्द की भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 109 छात्राओं को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके कुछ समय के बाद सामान्य इलाज के लिए उनमें से 40 छात्राओं को दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहीं, 69 छात्राओं का ग्रामीण अस्पताल में उपचार चल रहा है। भोजन और पानी के सैंपल के जांच के लिए भेजे गए हैं।
भंडारा जिले से भी आया था ऐसा ही मामला
बता दें कि बीते महीनों में महाराष्ट्र से फूड पॉइजनिंग के कई सामने मामले सामने आ चुके हैं। चार महीने पहले महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आश्रम शाला स्कूल से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पर एक साथ 37 छात्र फूड पॉइजिनिंग का शिकार हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफआईआर दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: दूसरी पत्नी के हक में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
ये भी पढ़ें: क्या है एल्गार परिषद केस, जिसमें बॉम्बे High Court ने गौतम नवलखा को दी जमानत
ये भी पढ़ें: 13 साल की नाबालिग को अधेड़ ने कहा ‘Hot’; अब कोर्ट से आया बड़ा फैसला
109 Students food poisoning after Lunch in ashram shala School
109 girl students hospitalised behind reason ashram shala School maharashrta news
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
8 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
9 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines