हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पैसा कमाने के लिए परदेश गया प्रेमी तो प्रेमिका ने किसी और से की शादी, वापस लौटा तो..

विज्ञापन

Mumbai News: दोनों में प्रेम प्रसंग था, लेकिन शादी नहीं हो पाई। युवक पैसे कमाने मुंबई चला गया, युवती ने शादी कर किसी और के साथ घर बसा लिया। जब युवक मुंबई से गांव लौटा तो युवती के संपर्क में आते ही दोनों का फिर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। यही उसके लिए काल साबित हुआ। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले की। यहां प्रेम प्रसंग से हत्या की वारदात सामने आई है, जहां एक ही परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगा है। हत्या का कारण शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध का बताया जा रहा है।

मृतक मुम्बई में करता था नौकरी

उन्नाव के एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि उन्नाव में एक युवक का शव मिलने पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई। वीरेंद्र मुम्बई में मजदूरी करता था और बीते कुछ दिन पहले ही मुम्बई से लौटा था। वीरेंद्र द्वारिका नाथ खेड़आ की शादीशुदा महिला के सम्पर्क में था। कुछ दिन पहले ही मृतक मुम्बई से आया था और फिर अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने लगा था।

गांव से बाहर मिला खून से लथपथ शव

बताया जाता है कि देर रात को एक रात उसकी प्रेमिका ने मिलने बुलाया तो वह महिला से मिलने उसके घर चला गया, जिसकी सूचना परिवार वालों को मिल गई और परिवार के सदस्यों ने युवक और महिला को मिलते देख लिया। आरोप है कि युवती के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और वीरेंद्र पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी और गांव के बाहर फेंक दिया। खून से लथपथ शव देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के द्वारा दी गई हत्या की जानकारी

नकारीइस घटना पर उन्नाव एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। प्रेम प्रसंग वाला मामला सामने आने पर संबंधित विवाहिता के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। साथ ही फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्य इकट्ठा कर लिए है। फिलहाल पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें