नए साल पर मुंबई के सांताक्रूज में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में जानकर आपकी रुह कांप उठेगी. एक 25 साल की महिला ने न्यू ईयर के मौके पर पहले अपने प्रेमी को घर पर बुलाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर जो किया, वो वाकई हैरान कर देने वाला है. आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला. महिला का कहना है कि वो उससे शादी करने के लिए बार-बार मना कर रहा था, इसीलिए उसने गुस्से में प्रेमी से ऐसा बदला लिया.
ये भी पढ़ें: मराठी न बोलने पर भड़की मां, 6 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आरोपी महिला 2 बच्चों की मां है, जो सांताक्रूज ईस्ट के कलिना में रहती हैं. पिछले 7 साल से वो 42 साल के एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित आरोपी महिला की भाभी का भाई है. वो पहले से शादीशुदा था. आरोपी महिला अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. वो लगातार उस पर दबाव डाल रही थी कि वो अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर ले. लेकिन जब भी वो उससे शादी करने के लिए कहती थी, तो वो मना कर देता था. इस बात को लेकर दोनों में काफी झगड़े भी होते थे. बार-बार शादी से मना किए जाने की वजह से महिला गुस्से में थी,इसीलिए उसने एक साजिश रची. महिला ने नए साल के जश्न के लिए अपने प्रेमी को घर पर बुलाया, दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. कुछ देर बाद महिला ने प्रेमी के गुप्तांग पर धारदार हथियार से काट दिया.
जान बचाकर भागा पीड़ित
दरअसल आरोपी महिला से तंग आकर नवंबर 2025 में पीड़ित बिहार चला गया था. वहां रहते हुए भी महिला फोन करके उसे धमकी देती रही. 19 दिसंबर को जब वो मुंबई लौटा तो भी महिला से नहीं मिलने गया. 31 दिसंबर की रात करीब डेढ बजे महिला ने नए साल के जश्न के बहाने उसे घर पर बुलाया और घटना को अंजाम दिया. हमले के बाद पीड़ित लहूलुहान हो गया और वो किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला. उसने बाहर आकर अपने भाई को कॉल किया जो उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. महिला पर गंभीर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: मुंबई में इंसानियत शर्मसार! 24 मूकबधिर महिलाओं का यौन शोषण, 16 साल बाद सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
7 mins agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
15 mins agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
3 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
3 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
6 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines