राहुल पांडेय, मुंबई: मीरा रोड इलाके में 25 लाख रुपए की फिरौती के लिए एक 13 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अफजल और इमरान के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी कोई भी काम धंधा नहीं करते थे। उन्हें पैसों की जरूरत थी, इसी वजह से दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मीरा रोड के शांति पार्क इलाके में हिना नहर सिंह अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। वह खुद बोरीवली इलाके में एक बार में गायिका के तौर पर काम करती थी। रविवार रोज की तरह रात 12 बजे वह काम पर गईं, इसी बीच उनका 13 साल का बेटा लापता हो गया। घरवालों ने पुलिस थाने में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
गैराज खोलने के लिए चाहिए थे पैसे
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की। टेक्निकल और कुछ साक्ष्य के आधार पुलिस ने पहले आरोपी अफजल को एक गैराज से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी इमरान तक पहुंची। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों को पैसे की जरूरत थी, इन्हें सैलून और गैराज खोलने के लिए लाखों रुपए चाहिए थे।
इसके लिए दोनों ने मिलकर फिरौती वसूलने का प्लान बनाया। आरोपियों ने पहले बच्चे से दोस्ती की, फिर उसका अपहरण किया। किडनैपिंग करने के बाद बच्चे को एक ब्रिज से नीचे फेंक दिया, लेकिन बच्चा जिंदा बच गया। उसके बाद आरोपियों ने चाकू से बच्चे के पेट पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका राज न खुले इसके लिए पहले दोनों ने बच्चे को मौत के घाट उतारा फिर फिरौती की रकम मांगी।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
5 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
31 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 685 के पार
51 mins ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
8 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
9 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines