---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

मुंबई में अब घर बैठे बिना लाऊडस्पीकर सुन सकेंगे अजान, बस इस App को करना होगा डाउनलोड

राहुल पांडेय, मुंबई: महाराष्ट्र में कुछ महीने पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की और से मस्जिदों में पर लाऊड स्पीकर का विरोध किया गया था, जिसका असर देश के कुछ और हिस्सों में भी देखा गया था। मस्जिदों पर लगे लाऊड स्पीकर विवाद को खत्म करने के लिए मुंबई की जामा मस्जिद ने अनोखी पहल […]

---विज्ञापन---

राहुल पांडेय, मुंबई: महाराष्ट्र में कुछ महीने पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की और से मस्जिदों में पर लाऊड स्पीकर का विरोध किया गया था, जिसका असर देश के कुछ और हिस्सों में भी देखा गया था। मस्जिदों पर लगे लाऊड स्पीकर विवाद को खत्म करने के लिए मुंबई की जामा मस्जिद ने अनोखी पहल की है। जामा मस्जिद- बॉम्बे ट्रस्ट ने एक App का निर्माण किया है। इस App के जरिए मस्जिदों में होने अजान को सुना जा सकता है।

अभी पढ़ें गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बयान, बोले- चिट्ठी में लिखीं तमाम बातें सच्चाई से परे

---विज्ञापन---

जामा मस्जिद ट्रस्ट ने महाराष्ट्र कॉलेज के बच्चों के साथ मिलकर इस App को बनवाया है। App का नाम ‘अल इस्लाह’ रखा गया है। पिछले कई महीनों की मेहनत से बनाए गए App की खासियत है कि इससे मस्जिदों में होने वाले अजान को लाइव सुना जा सकता है।

App के जरिए ब्रॉडकास्ट किया जा सकेगा संदेश

जानकारी के मुताबिक, अगर कोई संदेश या सरकारी आदेश हो तो वो भी App के जरिए ब्रॉडकास्ट किया जा सकेगा। फिलहाल यह एप्प मुंबई तक सीमित है। App के जरिए किसी भी मस्जिद का अजान सुना जा सकता है। बस App को डाउनलोड करना होगा। इस App के जरिए के यूजर को अजान के वक्त नोटिफिकेशन जाएगा। फिर नोटिफिकेशन पर क्लिक कर अजान को सुना जा सकता है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद पायलट को ड्यूटी से हटाया गया: DGCA

आने वाले समय में और फीचर किया जाएगा ऐड: जामा मस्जिद के चेयरमैन

मस्जिद के ट्रस्टी सुहैब खातिब ने बताया कि इस App के जरिए की सबसे बडी खासियत यह है कि आप जिस मस्जिद का अज़ान सुनना पसंद करते हैं, उसे कनेक्ट कर सकते हैं। जमा मस्जिद के चेयरमैन शुहैब खातिब ने बताया कि आनेवाले समय में इस ऐप में और भी फीचर ऐड किया जाएगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2022 06:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola