Mulayam Singh Health Update: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को एक बार फिर आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।
समाजवादी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार हुआ था। उन्हें आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया था। बताया गया कि मंगलवार को एक बार फिर मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीसीयू से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञों की एक टीम उनके इलाज में जुटी है।
सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 82 साल के मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वह हरियाणा के अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सुशीला कटारिया की देखरेख में थे।
समाजवादी पार्टी ने की है ये अपील
समाजवादी पार्टी ने 3 अक्टूबर को एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें बताया गया था कि नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना और अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि कृपया अस्पताल न आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज मेदांता अस्पताल में किया जा रहा है क्योंकि वहां उनका रूटीन चेकअप भी होता है। इससे पहले जुलाई 2021 में बेचैनी की शिकायत के बाद मुलायम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रविवार दोपहर उनके बेटे अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल अस्पताल पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की थी।
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
54 mins agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines