Mulayam Singh Yadav Funeral: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का उनके गृह जनपद इटावा के सैफई में आज दोपहर तीन बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
मुलायम सिंह के परिवार की ओर से दी गई सूचना के आधार पर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली। बाहर से आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, वीआईपी और वीवीआईपी के लिए इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सैफई पहुंचने के बाद सीएम योगी समेत कई बड़े राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।
निधन की सूचना पर पहुंचे थे अमित शाह
बता दें कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने अंतिम सांस ली थी। सूचना के बाद तत्काल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मेदांता पहुंचे थे। पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मशांति की कामना की। इसके अखिलेश यादव को सांत्वना दीं उनसे भेंट की। दोपहर में करीब 12ः30 बजे अखिलेश यादव उनके पार्थिव शरीर को लेकर सैफई रवाना हुए। यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे होकर गुजरे।
रास्ते में समर्थकों ने दी अंतिम विदाई
नेताजी का पार्थिव शरीर आने की सूचना पर दोनों एक्सप्रेसवे पर विभिन्न जनपदों के कार्यकर्ता और उनके समर्थक रास्ते में खड़े दिखाई दिए और उन्हें अंतिम नमन किया। इसके बाद करीब पांच बजे मुलायम का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा। जहां पहले से हजारों की भीड़ मौजूद थी। मुलायम के आवास पर जब उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उतारा गया तो समर्थकों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, नेता जी का नाम रहेगा’ के नारे लगाए। इस दौरान अखिलेश यादव भी भावुक हो गए।
पहले सीएम योगी फिर देर शाम सैफई पहुंचे आजम खाम
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचने के कुछ देर बाद ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के कई नेता उनके आवास पर पहुंचे। नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं देर शाम सपा के कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान भी सैफई पहुंच गए। दोनों ने नेताजी को नमन किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव का पूरा कुटुंब एक साथ दिखाई दिया। मुलायम सिंह सबसे लाड़ले कहे जाने वाले शिवपाल यादव समेत सभी भाई पूरी रात वहीं मौजूद रहे। बता दें कि सैफई में सोमवार से कोई भी बाजार नहीं खुला है। पूरे इलाके में नेताजी के निधन पर शोक की लहर रही।
तैयारियों में जुटा प्रशासन, फोर्स समेत अधिकारी भी जुटे दुख की घड़ी में
परिवार और पार्टी की ओर से पूर्व में दी गई सूचना के मुताबिक सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में ही होगा तय किया गया था। इसके लिए आज तीन बजे का समय रखा गया। सोमवार को इटावा समेत प्रदेशभर से काफी संख्या में लोग सैफई पहुंचे थे। वहीं आज नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोगों के आने संभावना है। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
13 mins agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
44 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
9 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
9 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
9 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
11 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines