Mulayam Singh Yadav Health Update: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, वर्तमान संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta hospital) की ओर से बताया गया है कि विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम उनका इलाज कर रही है। मुलायम अभी भी आईसीयू (ICU) में भर्ती है।
मुलायम को देखने के लिए ये लोग पहुंचे मेदांता
बता दें कि गुरुवार को मुलायम बेटे अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव उनसे मिलने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद अखिलेश ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से नेता जी के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआओं की अपील की थी। उनसे पहले बुधवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मेदांता आए। अस्पताल में पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना।
अभी पढ़ें – गौतम अडानी की बड़ी घोषणा, कहा- अगले 5 से 7 साल में 65 हज़ार करोड़ का निवेश करेंगे
किडनी डोनेट करने के लिए लिखा पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत के अलावा किडनी की भी परेशानी बताई गई है। इसको लेकर अलीगढ़ जिले में सपा छात्रसभा के अध्यक्ष मुंतजिम किदवई ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखकर नेता जी के लिए अपनी किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई है। छात्रसभा अध्यक्ष ने कहा था कि यदि जरूर हुई तो वह अपनी किडनी डोनेट करने के लिए तैयार हैं।
अस्पताल लगातार जारी कर रहा है हेल्थ बुलेटिन
बता दें कि पिछले हफ्ते समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुलायम सिंह यादव के हेल्थ बुलेटिन जारी किए जा रहे हैं। सभी में उनकी हालत नाजुक बताई गई थी। बताया गया है कि गुरुवार को उनकी स्थिति ज्यादा नाजुक हो गई थी। इसे देखते हुए मुलायम सिंह के परिवार के काफी लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। शुक्रवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में भी मुलायम की हालत नाजुक बताई जा रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
पिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
1 hr agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 hr agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines