Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव नेताजी के नाम से मशहूर थे, जिन्होंने यूपी के सबसे प्रमुख राजनीतिक दल को जन्म दिया। वे 10 बार विधायक और सात बार सांसद चुने गए। उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया, और तीन बार यूपी के सीएम के रूप में कार्य किया।
अभी पढ़ें – पूरे गुजरात में चल रही है बदलाव की आंधी, राज्य अब मांग रहा है बदलाव: अरविंद केजरीवाल
नेताजी के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि, “मुलायम सिंह यादव से उनका निकट का नाता रहा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।”
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने संवेदनाएं जताई है। सीएम गहलोत ने ट्विटर के माध्यम से दुःख जताते हुआ लिखा कि, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक-संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना, पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी के पूर्व सीएम श्री मुलायम सिंह यादव जी का एक अनुभवी राजनेता के रूप में उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले और दिवंगत आत्मा को शांति मिले।”
वहीं वसुंधरा राजे ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता श्री #MulayamSinghYadav जी के निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ। स्व.नेता जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारतीय राजनीति में वे एक असरदार नेता थे, जिन्होंने सिर्फ़ उत्तर प्रदेश के ही नहीं, देश के विकास में भी बड़ा योगदान दिया।”
आगे उन्होंने कहा कि, “श्री मुलायम सिंह जी यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।”
मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी दुःख जताते हुए लिखा कि, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। सामाजिक उत्थान व उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों मे स्थान दें एवं अखिलेश यादव जी व परिजनों को संबल दें।”
अभी पढ़ें – Mulayam Singh Yadav Passes Away Live Update: बड़े अधिकारियों ने सैफई में डाला डेरा, कुछ ही समय में पहुंचेगा नेता जी का पार्थिव शरीर
बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन से देश भर में उनके समर्थकों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़कर काम करने वाले राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह की सेहत को लेकर देश भर में चिंता जताई जा रही थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines