MPPSC 2022: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एमपीपीएससी परीक्षा 2022 (MPPSC 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की वृद्धि का ऐलान किया है।
सीएम द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक इस साल एमपीपीएससी देने के लिए अधिकतम आयु सीम तीन वर्ष बढ़ा दी जाएगी। ये व्यवस्था सिर्फ एक बार के लिए लागू की गई है।
दरअसल देश भर में कोरोना के प्रकोप के चलते पिछले तीन साल से एमपीपीएससी की तमाम परीक्षाएं ठीक से आयोजित नहीं की जा सकीं, जिससे छात्रों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था। इन्हीं अभ्यर्थियों द्वारा लगातार आयोग से परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
आदेश जारी, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
आयोग द्वारा बढ़ाई गई इस ऐज लिमिट की सीएम ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। सीएम ने लिखा कि ‘COVID-19 के चलते PSC की परीक्षाएं न होने पर आवेदन के जो पात्र युवा आयु सीमा पार कर गए हैं, उनके साथ न्याय हो सके, इसलिए उनकी मांगों के आधार पर PSC की परीक्षा में केवल 1 वर्ष के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 3 साल बढ़ाने का फैसला हम कर रहे हैं।’ वहीं इसे लेकर आयोग द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
7 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines