दारु के लिए पति ने मांगे 100 रुपए तो पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, जानें पूरा मामला
Edited By Rakesh Choudhary

अस्पताल में भर्ती पति।
Edited By Rakesh Choudhary

अस्पताल में भर्ती पति।
MP Wife Burnt Husband Not Giving Money For Liquor: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यंहा एक शराबी पति ने पत्नी से 100 रूपए मांगे तो नाराज पत्नी ने पैसे देने की बजाय पति के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मामले में पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पति अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमारी के रहने वाले अंगद प्रसाद चौधरी जो कि एसईसीएल खदान में कार्यरत है। उसने अपनी पत्नी केमली बाई से 100 रुपए की मांग कीए तो पत्नी को गुस्सा आ गया। पति के 100 रुपए मांगने पर पत्नी ने अपना आपा खो दिया।
बाइक के पास रखे पेट्रोल का बॉटल पति के ऊपर उड़ेल कर उसे आग के हवाले कर दिया। पत्नी के पेट्रोल अटैक से पति बुरी तरह झुलस गया, जिसे आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। वहीं इस मामले में कोतमा थाना प्रभारी सुंद्रेश मरावी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।
वहीं इस घटना के बाद पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति पूरे टाइम नशे में रहता हैं। वह शराब पीने के लिए 100 रुपए मांग रहा था। जब मैंने 100 रुपए नहीं दिए तो खुद ने पेट्रोल डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। पति ने पहले ही पेट्रोल लाकर घर में रख लिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: