भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून का दौर लगातार जारी है। हालांकि पिछले एक दो दिन से थोड़ी राहत जरुर मिली है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक ये राहत जल्द ही खत्म होने वाली है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 अगस्त से नया सिस्टम बनने जा रहा है जिसके बाद पूरे प्रदेश में एक बार फिर से जोरदार बारिश होने की उम्मीद है।
शहडोल-चंबल समेत इन इलाकों में झमाझम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के शहडोल, चंबल संभाग के जिलों में कई जगहों पर जमकर बरसात हुई। इसके अलावा रीवा, जबलपुर, ग्वालियर संभाग के इलाकों में बारिश का असर नजर आया। आंकड़ों के मुताबिक, नारायणगंज में 10 सेमी, बागली, तोरिड़ी में 7, पन्ना में 5, ओरछा, मंडला, सेमरिया में 4 सेमी., जबलपुर में 3 सेमी. तक बारिश दर्ज की गई।
राजधानी समेत इन जगहों पर सात दिनों तक होगी भीषण बरसात
राजधानी में फिलहाल बारिश थोड़ी थम गई है लेकिन जैसै ही नया सिस्टम एक्टिव होगा वैसे ही भोपाल में तेज़ बारिश का दौर देखने को मिलेगा। अनुमान के मुताबिक राजधानी में 1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक गरज के साथ बारिश होगी। वहीं भोपाल के अलावा इंदौर में भी 2 अगस्त से बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं उज्जैन में भी मंगलवार को 2 अगस्त 2022 से बारिश शुरु होगी और ये दौर एक हफ्ते तक चलेगा।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई भी वेदर सिस्टम फिलहाल एक्टिव नहीं है। मानसून ट्रफ भी बिहार से होकर गुजर रहा है। इस वजह से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में काफी कमी आ गई है। ये स्थिति 2 अगस्त के बाद ठीक हो जाएगी। फिलहाल लोग उमस से परेशान चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
7 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
11 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines