MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तेज ठंड का दौरान जारी है, प्रदेश में उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं का असर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, वहीं दक्षिण भारत में आए ‘मैंडूस’ साइक्लोन का असर भी मध्य प्रदेश में दिख सकता है, जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के भी आसार है।
MP में दिख सकता है ‘मैंडूस’ का असर
मध्य प्रदेश में अगर ‘मैंडूस’ का असर दिखता है तो फिर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट होगी, तापमान गिरावट होने के साथ प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगर ‘मैंडूस’ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की तरफ बढ़ता है तो फिर इसका असर मध्य प्रदेश में देखने को जरूर मिलेगा, जिससे प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं अभी कुछ दिनों तक सर्दी का सितम और तेज होता जाएगा।
पचमढ़ी सबसे ठंडा
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा रहा, पचमढ़ी में तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जबकि सबसे ज्यादा गर्म खरगोन रहा, खरगोन जिले में तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, इसके अलावा बात अगर राजधानी भोपाल की जाए तो भोपाल में तापमान 13 डिग्री तक पहुंचा, जबकि ग्वालियर और नौगांव में भी तापमान 8 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी तरह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जिससे ठंड का असर देखने को मिलेगा।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
वहीं मध्य प्रदेश में मैंडूस के असर को देखते हुए कुछ जिलों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है, मौसम विभाग के मुताबिक मैंडूस का असर भोपाल, आगर-मालवा, सागर, रीवा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, खंडवा, बड़वानी और इटारसी तक देखने को मिल सकता है। 12 दिसंबर से प्रदेश के इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं अगर बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट होगी जिससे प्रदेश में ठंड बढेगी।
संबंधित खबरें
MP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
12 mins agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
15 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
45 mins ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines