MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ‘मैंडूस’ तूफान का असर अब कम होने लगा है, प्रदेश में बादल छटने के साथ ही अब ठंड का असर भी तेजी से बढ़ेगा, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे लुढ़का है, जिससे सर्दी का असर दिखा। वहीं अब प्रदेश में बारिश की भी संभावना अभी भी बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।
अब कंपकंपाएगी सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक बादल छटने और उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ गया है, हालांकि अभी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का असर भी अलग-अलग बना हुआ है, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य में जोरदार ठंड पड़ने लगी है, लेकिन कुछ अंचलों में अभी न्यूनतम से तापमान ज्यादा बना हुआ है। हालांकि अब पूरे प्रदेश में रात और दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट भी है।
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी भोपाल सहित आज से कुछ जिलों का मौसम साफ हो जाएगा, बादल छंटने से ठंड का असर और बढ़ेगा, क्योंकि जैसे ही मौसम साफ होगा तो फिर न्यूनतम तापमान में भी कमी देखी जा सकती है। अभी तक भोपाल में तापमान 10 डिग्री के अंदर ही गया है, लेकिन अब तापमान इससे भी नीचे जाने की संभावना है, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अरब सागर के पूर्वी मध्य हिस्से में मैंडूस सक्रिय है, दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही थी, लेकिन नमी अरब सागर से भी मिल रही है, जिसकी वजह से कुछ जिलों में कल बारिश हुई थी। जिसके चलते तापमान में भी 5 से 6 डिग्री की गिरावट हुई थी।
इन जिलों में बारिश की संभावना
वहीं मौसम विभाग ने आज भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। नर्मदापुरम ,नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, इंदौर, हरदा , बैतूल , रायसेन में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान गिरने की भी पूरी संभावना बनी हुई है।
संबंधित खबरें
'मेरी चुप्पी गलत समझी', BSP से निकाले के बाद पहली बार बोले आकाश आनंद; मायावती से मांगी माफी
21 mins ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
29 mins agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, 150 से ज्यादा लोग हिरासत में; मुस्तैद की गई सुरक्षा
41 mins ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
3 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
5 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines