MP Weather Update: मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में दो दिन बाद जोरदार ठंड पड़ने वाली है, क्योंकि उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाएं अब तेज हो गई हैं, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भोपाल और ग्वालियर चंबल अंचल में इस बार भी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। यहां रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ सकता है, ऐसे में सर्दी का असर तेज होगा।
अब दिन भी गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी, एमपी में दिन का तापमान फिलहाल 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों में यह तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ जाएगा, जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास शुरू हो जाएगा, इसके अलावा रात में तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने के पूरे आसार बन रहे हैं, जिससे मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की हैं।
24 घंटे में यहां सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान नरसिंहपुर और सिवनी जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, यहां दिन का पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया, सबसे कम सिवनी में 22 डिग्री और नरसिंहपुर और रायसेन में 24-24 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, बैतूल और धार में न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, इसके अलावा रायसेन, पचमढ़ी और नौगांव में भी तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा, जिससे यहां ठंड का अच्छा एहसास देखने को मिला।
अगले सप्ताह से पड़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। क्योंकि अभी हिमालय पर उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हो रही है, लेकिन बर्फबारी तेज होने के बाद प्रदेश में ठंड ज्यादा पड़ने की पूरी संभावना है।
संबंधित खबरें
यूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
44 mins ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 hr agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
1 hr agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
2 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
3 hrs ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा, 9 अक्तूबर के बाद होगी जांच
4 hrs agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
4 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
5 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines