MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। अब दिन में भी ठंड का असर दिख रहा है, जबकि रात के वक्त भी अब सर्दी तेज हो गई है। एमपी में दिन का तापमान 25 डिग्री और रात में पारा 10 डिग्री से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।
इन जिलों में ठंड का तेज असर
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जबकि हर दिन की तरह कल भी नौगांव का तापमान तेजी से नीचे गया। यहां दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे चला गया, जिससे लोग दिन में भी कंपकंपाते नजर आए। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, गुना, दतिया, शिवपुरी, बैतूल, धार, रायसेन, रीवा, उमरिया, जबलपुर और राजधानी भोपाल में भी अब ठंड का असर तेज हो गया है।
तेज हुई हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते अब ठंड का असर तेज हो गया है, सुबह और शाम के वक्त हवाओं का असर ज्यादा रहता है, ऐसे में ठंड का असर बढ़ जाता है, जबकि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया भी पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है, जिससे मध्य प्रदेश में नमी देखने को मिल रही है, मौसम शुष्क होने की वजह से धूप का असर ज्यादा नहीं हो रहा, इसलिए सर्दी ज्यादा हो गई हैं।
दिन में भी बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी अब ठंड बढ़ेगी। क्योंकि तापमान तेजी से नीचे जा रहा है, ऐसे में दिन में भी ठंड अब लोगों को सताएगी, फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री के आस पास बना हुआ है। यही वजह है कि दिन भी सर्दी का असर हो रहा है।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines