MP Weather: दक्षिण भारत के बाद बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान ‘मैंडूस’ का असर दिख रहा है, प्रदेश के कई जिलों में मैंडूस की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट हुई है, जबकि कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, राजधानी भोपाल में आज सुबह से हल्की बारिश हुई, जिससे भोपाल में भी सर्दी तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में मावठा गिरने का अनुमान जताया है।
तापमान में गिरावट से बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग ने बताया कि ‘मैंडूस’ के असर से तापमान में गिरावट होगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा, बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान भी पचमढ़ी और नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जबकि प्रदेश के कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिविलटी की समस्या भी देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक ‘मैंडूस’ तूफान का असर दिखेगा उसके बाद यह कम हो जाएगा, लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ी रहेगी।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने ‘मैंडूस’ के असर के चलते कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, रीवा, सिंगरौली, सागर, दमोह, बड़वानी, बैतूल सहित कुछ जिलों में 13 दिसंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से किसानों के लिए फायदा हो सकता है क्योंकि मावठा फसलों के लिए अच्छा माना जाता है।
MP में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में ठंड का असर तेज होगा, क्योंकि अब सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है, ऐसे में ग्वालियर-चंबल सहित पूरे मध्य प्रदेश में जोरदार ठंड पड़ेगी। वहीं लगातार तापमान में गिरावट होने से अब दिन में भी अच्छी खासी ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
4 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
4 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
5 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines