MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गुरुवार को भी ‘मैंडूस’ का असर दिख रहा है, साइक्लोन मैंडूस के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में कल भी हल्की बारिश हुई, जबकि आज भी कई जिलों में मावठा गिरने की संभावना है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज से कुछ जगहों पर बादलों का छटना भी शुरू हो जाएगा, जिससे ठंड का असर और बढ़ने लगेगा। वहीं मौसम में नमी की वजह से ठंड का असर भी तेज होता जा रहा है।
दिन के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मैंडूस के चलते हुई बारिश से दिन का तापमान भी तेजी से गिर रहा है, तापमान में लगातार गिरावट से लोग दिन में भी कंपकंपाते नजर आए, वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 16 और 17 दिसंबर को रात के तापमान में गिरावट होगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा, यानि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड आपको परेशान करने वाली है।
बादल छंटने से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी भोपाल सहित आज से कुछ जिलों का मौसम साफ हो जाएगा, बादल छंटने से ठंड का असर और बढ़ेगा, क्योंकि जैसे ही मौसम साफ होगा तो फिर न्यूनतम तापमान में भी कमी देखी जा सकती है। अभी तक भोपाल में तापमान 10 डिग्री के अंदर ही गया है, लेकिन अब तापमान इससे भी नीचे जाने की संभावना है, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अरब सागर के पूर्वी मध्य हिस्से में मैंडूस सक्रिय है, दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही थी, लेकिन नमी अरब सागर से भी मिल रही है, जिसकी वजह से कुछ जिलों में कल बारिश हुई थी। जिसके चलते तापमान में भी 5 से 6 डिग्री की गिरावट हुई थी।
नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा
प्रदेश में हर दिन की तरह नौगांव एक बार फिर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, नौगांव में 8.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में भी तापमान 8 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया गया। तापमान में लगातार होती गिरावट से लोगों को अब ठंड का भी अच्छा एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर जरूर बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
क्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
48 mins agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
1 hr ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
2 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
13 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
14 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
15 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines