MP Weather news: मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान गिरने लगा है, रात और दिन के तापमान में गिरावट होने से सभी जिलों में ठंड का असर दिख रहा है, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब जोरदार ठंड का दौर आने वाला है, मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर के बाद राजधानी भोपाल, इंदौर सहित ग्वालियर-चंबल और महाकौशल अंचल के सभी जिलों में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
दो दिन से पड़ रही अच्छी ठंड
मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन से अच्छी ठंड पड़ रही है। 1 और 2 दिसंबर को दिन में भी ठंड का एहसास हुआ, जबकि तापमान भी स्थिर रहा, जबकि सुबह और रात के वक्त तो लोग कंपकंपा उठे, मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा, क्योंकि 5 दिसंबर के बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग विंड सिस्टम बनने की पूरी संभावना दिख रही है, जिससे ठंड बढ़ जाएगी, जबकि उत्तर की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के चलते कई जिलों में शीतलहर चलने की भी पूरी संभावना है।
नौगांव और पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा
हर दिन की तरह पिछले 24 घंटे के दौरान भी छतरपुर जिले का नौगांव और हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा रहा, नौगांव का तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, तो पचमढ़ी में पारा 7 डिग्री के आसपास रहा, इसके अलावा रायसेन, राजगढ़, खंडवा, ग्वालियर, खजुराहो, उमरिया, गुना और भिंड जिले में भी तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में यह तापमान और तेजी से लुढ़केगा।
इस वजह से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि केवल उत्तर भारत की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से ही तापमान नहीं गिर रहा है, बल्कि अब मौसम भी शुष्क हो रहा है, हालांकि अभी तक उम्मीद के मुताबिक हिमालय पर बर्फबारी नहीं हुई है, केवल ईरान की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हो रही है, लेकिन अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है, तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है, फिलहाल रात का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। जैसे ही यह तापमान नीचे जाएगा ठंड जोरदार पड़ेगी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
52 mins agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 hr agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 hr agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 hr ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 hr agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 hr ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 hr agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines