MP Weather Forecast: उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं तेज हो गई हैं, जिससे पूरा मध्य प्रदेश कंपकंपाने लगा है, मौसम विभाग का कहना है कि अब ठंड का असली दौर आने वाला है, क्योंकि मैंडूस साइक्लोन की वजह से प्रदेश के की जिलों में जोरदार बारिश हुई है, जिससे अब जिलो का तापमान तेजी से नीचे लुढ़का है, यही वजह है कि यहां ठंड ज्यादा पड़ रही है।
बादल छंटते ही बढ़ी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि मैंडूस की वजह तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही थी, लेकिन जैसे ही बादल छंटे तो तापमान में गिरावट होने लगी, इसके अलावा उत्तर भारत की तरफ से भी आने वाली हवाओं का रुख अब तेज हो गया है, यही वजह है कि ठंड बढ़ने से गलन भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक एमपी के तापमान में लगातार गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर और तेज होगा।
अभी और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय में भी बर्फबारी हुई है, जिससे हवाएं तेज हो गई हैं, वहीं मौसम विभाग मुताबिक अभी प्रदेश में कोई भी सिस्टम सक्रिए नहीं है जिससे मौसम में नमी भी बनी हुई है, इसी कारण अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट भी हो सकती है, जिससे ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा। अगले 24 घंटे में पारा दिन में 26 और रात में 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा के आसपास रहेगी।
नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा
पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो मध्य प्रदेश का नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां दिन का तापमान भी 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जबकि सुबह और रात के वक्त का तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिससे नौगांव में सबसे ज्यादा ठंड का असर रहा। इसके अलावा उमरिया में भी तापमान 5 डिग्री के असपास ही दर्ज किया गया, वहीं पचमंढ़ी में तापमान 6 डिग्री रहा। ऐसे में इन जिलों में तापमान बढ़ने से लोग घरों में दुबके नजर आए। अब दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है, जिससे ठंड बढ़ रही है।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
48 mins agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 hr agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines