MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू, शीतलहर चलने का अलर्ट
Edited By News24 हिंदी

Aaj Ka Mausam
Edited By News24 हिंदी

Aaj Ka Mausam
MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, प्रदेश में अब ठंड के साथ-साथ कोहरे की एंट्री भी हो चुकी है, प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही कोहरे का असर दिखा, ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड अंचल के साथ-साथ विंध्य के कई जिलों में भी कोहरे की चादर दिखी। मौसम विभाग ने प्रदेश में अब तेज ठंड के अलावा शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, जैसे-जैसे उत्तर की तरफ से हवाएं तेज हो जाएगी वैसे-वैसे ठंड का असर और बढ़ेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते भी हवाओं का रुख बदल रहा है, जिससे तापमान गिर रहा और मौसम ठंडा हो रहा है। हालांकि कई इलाकों में अभी भी दिन का तापमान ज्यादा रहता है, लेकिन फिर भी ठंड बढ़ने के आसार ज्यादा है।
मौसम विभाग ने बताया कि ठंड बढ़ने की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हो रही है। दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट हुई, क्योंकि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी बादल और धुंध छाए रहने और तापमान में गिरावट के आसार बने हुए है। ग्वालियर चंबल अंचल के साथ-साथ छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में कोहरे की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है, जबकि सबसे कम तापमान 7.49 नौगांव में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर में भले ही प्रदेश में ज्यादा ठंड का असर देखने को नहीं मिला हो लेकिन अब दिसंबर नवंबर की अपेक्षा ज्यादा ठंडा रहेगा, क्योंकि उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते अब तापमान तेजी से नीचे की तरफ गिर रहा है, ऐसे में ठंड का असर दिसंबर में ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर-चंबल अंचल में इस बार भी जोरदार ठंड पड़ेगी, जबकि राजधानी भोपाल के आसपास के जिले भी ठंडे रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: