MP Weather: मध्य प्रदेश में तेजी से गिर रहा तापमान, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाए तैयार
Edited By News24 हिंदी

mp weather
Edited By News24 हिंदी

mp weather
MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है, कल से तापमान में और ज्यादा गिरावट हो गई है, प्रदेश में कल कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया, जिससे पूरे प्रदेश में कल पहली बार कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। अब प्रदेश के लगभग सभी जिले सर्दी की चपेट में हैं, क्योंकि अधिकतर जिलों में सुबह और रात का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे हैं, मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। अब हर दिन ठंड का एहसास बढ़ता जाएगा।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान दिन में भी सर्दी का एहसास हुआ, दो दिन से प्रदेश में तेज ठंड पड़ने लगी है, क्योंकि दोपहर के वक्त अधिकतर जिलों में धूप खिली रही, लेकिन सर्दी का एहसास खत्म नहीं हुआ, ऐसे में लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय की तरफ से आ रही सर्द हवाएं दो दिन से तेज हो गई हैं, जिससे प्रदेश का तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, यही वजह है कि अब दिन में भी सर्दी का एहसास हो रहा है।
पिछले 24 घंटे के दौरान छतरपुर जिले का नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा रहा, नौगांव में दिन का तापमान भी 7.3 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया, वहीं राजधानी भोपाल सहित रायसेन, नर्मदापुरम, उमरिया, जबलपुर में भी तापमान न्यूनतम से नीचे रहा, जबकि इंदौर संभाग के जिलों में ही तापमान सामान्य रहा। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट की संभावना जताई है, मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कभी भी बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर में भले ही प्रदेश में ज्यादा ठंड का असर देखने को नहीं मिला हो लेकिन अब दिसंबर नवंबर की अपेक्षा ज्यादा ठंडा रहेगा, क्योंकि उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते अब तापमान तेजी से नीचे की तरफ गिर रहा है, ऐसे में ठंड का असर दिसंबर में ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर-चंबल अंचल में इस बार भी जोरदार ठंड पड़ेगी, जबकि राजधानी भोपाल के आसपास के जिले भी ठंडे रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: