हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: महाकाल मंदिर में उमा सांझी महोत्सव का आयोजन शुरू, रंगारंग होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार रात से पांच दिवसीय उमा-सांझी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस महोत्सव का प्रारंभ महाकाल मंदिर के शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में घट-स्थापना से हुआ।

घट स्थापना के बाद पुजारियों द्वारा सात रंगों से किलकोट बनाया गया । यहां संध्या आरती के पश्चात 21 ब्राह्म्णों द्वारा वसंत पूजन सम्पन्न किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ढोली बुआ द्वारा 05 दिवसीय नारदीय कीर्तन सभामंडप में प्रस्तुत किया जाएगा ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगल वाद्य की मधुर मंगल ध्वनि विश्व प्रसिद्व कलाकार डॉ. विवेक बंसोड़ द्वारा व रामचन्द्र गंगोलिया के लोकगायन के पश्चात वरदा कला संस्थान की श्रुति राजीव शर्मा द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी गई।

सभा मंडप में पुजारी-पुरोहित परिवार द्वारा प्राचीन संजा-शिला पर रंगोली निर्माण व मनमोहक झांकी का निर्माण किया गया जिसके दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित हुए ।

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें