MP: नूपूर शर्मा का समर्थन किया तो पाकिस्तान से आया फोन, खंडवा के युवक को मिली जान से मारने की धमकी

MP: नूपूर शर्मा का समर्थन किया तो पाकिस्तान से आया फोन, खंडवा के युवक को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: नूपुर शर्मा का सोशल नेटवर्किंग साइट पर समर्थन करने को लेकर अब मध्यप्रदेश के खंडवा में रहने वाले एक युवक को पाकिस्तान से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। खंडवा के रहने वाले असीम जायसवाल ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है। असीम ने मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक का उदाहरण देते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट पर नूपुर के समर्थन में पोस्ट की थी।

पुलिस ने शुरू की जांच 

विज्ञापन

जिसके बाद असीम के मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज और पाकिस्तान के नंबर से आए फोन के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। इसी की शिकायत पुलिस से की गई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर नंबर को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल को जांच में लगा दिया है।

पुलिस इस पूरे मामले में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट कराने से लेकर सभी चीजों की जांच कर रही है। सिटी एसपी पीसी यादव ने बताया कि एक युवक ने अज्ञात नंबर से फोन पर धमकी दिए जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ