---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP: शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे सीएम

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट की बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। कैबिनेट की बैठक दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी जिसमें सहकारिता नीति 2022 पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा, फूड प्रोसेसिंग, खनिज, इवेंट मैनेजमेंट, पशु आहार, सेवा क्षेत्र, ग्रामीण परिवहन के कई […]

---विज्ञापन---

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट की बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। कैबिनेट की बैठक दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी जिसमें सहकारिता नीति 2022 पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा, फूड प्रोसेसिंग, खनिज, इवेंट मैनेजमेंट, पशु आहार, सेवा क्षेत्र, ग्रामीण परिवहन के कई क्षेत्रों में महासंघ समूह का गठन किया जाएगा।

किसान से जुड़ी योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

सीएम बाल आशीर्वाद योजना, सीएम नारी सम्मान कोष उद्यम शक्ति योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। हाईकोर्ट जबलपुर, खंडपीठ ग्वालियर, इंदौर में कर्मचारियों के ज्यादा भुगतान की वसूली को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं पर फैसला लिया जाएगा। सहकारी बैंकों के जरिए किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कम अवधि फसल लोन योजना जारी रहेगी। असंगठित शहरी, ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल में नई प्रशासनिक व्यवस्था, पेंच सिंचाई परियोजना पुनरीक्षित को स्वीकृति मिलेगी।

---विज्ञापन---
शिक्षक की भूमिका में दिखेंगे सीएम

मुख्यमंत्री बुधवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। वे स्कूली बच्चों को तिरंगा के नियम बताएंगे। साथ ही भोपाल के मॉडल स्कूल में बच्चों की क्लास भी लेंगे। इसमें वह बच्चों को रोचक ढंग से तिरंगे की कहानी सुनाएंगे। इसी कड़ी में तिरंगे का इतिहास बताएंगे। हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य भी बताएंगे, राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और तिरंगा फहराने के प्रोटोकॉल की क्लास लेंगे।

First published on: Aug 10, 2022 10:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola