MP Politics: शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है, अब मध्य प्रदेश में ऐच्छिक धर्म परिवर्तन करने वालों का सरकार रिकॉर्ड बनाएगी, इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करता है तो उसे 60 दिन पहले अपना घोषणा पत्र जमा करना होगा, ये पत्र राज्य सरकार के रिकॉर्ड में रहेगा।
धर्मांतरण करने वालों का रिकॉर्ड बनेगा
शिवराज सरकार अब ऐच्छिक धर्म परिवर्तन करने वालों का रिकॉर्ड बनाएगी, यह पूरी जानकारी सरकार के पास रहेगी. इसके अलावा अगर कोई अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करता है तो उसे 60 दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट को ऐच्छिक धर्म परिवर्तन का देना घोषणा पत्र देना होगा, इसके अलावा धर्म परिवर्तन बालों का घोषणा पत्र भी राज्य सरकार के रिकॉर्ड में होगा।
धर्माचार्य को भी देना होगा सत्यापन पत्र
बता दें कि सरकार की तरफ से प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता कानून में संशोधन कर राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा, यानि अब जो भी धर्म परिवर्तन करेगा उसे घोषणा पत्र भरना ही होगा, खास बात यह है कि धर्म परिवर्तन करवाने वाले धर्माचार्य को भी सूचना और सत्यापन पत्र देना होगा, इसके बाद ही धर्मपरिवर्तन माना जाएगा।
शादी के लिए भी वैरिफिकेशन
इससे पहले कल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए भी बड़ा बयान दिया था, उनका कहना था कि इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए मध्यप्रदेश सरकार नियम बनाने पर कर विचार कर रही है। गृहमंत्री ने कहा कि लव जिहाद रोकने के लिए शादी कराने वाली संस्था को पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। सरकार इस पर विचार कर रही है, क्योंकि ये लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने लिए बड़ा कदम होगा। गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन का मतलब यह नहीं कि मौजूदा लव जिहाद कानून प्रभावी नहीं होगा। हम डबल प्रोटेक्शन चाहते हैं। इसलिए इस पर विचार किया जा रहा है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों को लेकर शिवराज सरकार सख्त नजर आ रही है, शिवराज सरकार दोनों ही मुद्दों को लेकर कई सख्त कदम उठाती नजर आ रही है, बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 mins agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
28 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
55 mins agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
7 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines