MP Politics: मध्य प्रदेश में आम तौर पर कांग्रेस के नेता लगातार बीजेपी और सीएम शिवराज पर निशाना साधते हैं, लेकिन कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए सबको चौंका दिया है, कांग्रेस नेता का कहना है कि सीएम शिवराज लोकप्रियता में ज्यादा कमी नहीं हुई है। उनके इस बायन से प्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है।
लक्ष्मण सिंह ने की सीएम शिवराज की तारीफ
दरअसल, अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का एक बयान फिर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, इस बार लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है, जबकि उन्होंने अपनी ही पार्टी को एक बार फिर नसीहत देते हुए बूथ पर काम करने की बात कही है।
सीएम की लोकप्रियता का ग्राफ कम नहीं हुआ
लक्ष्मण सिंह ने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि ’18 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी सीएम शिवराज क लोकप्रियता का ग्राफ कम नहीं हुआ है, उनकी अभी भी अच्छी पकड़ बनी हुई है, ऐसे में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी, तभी पार्टी को फायदा होगा।’
बूथ लेवल पर संगठन मजबूत करना होगा
कांग्रेस विधायक का कहना है कि ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद जो माहौल प्रदेश में बना है, उसे कांग्रेस को बनाकर रखना होगा, पार्टी को बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करना होगा, इसके लिए मंडलम सेक्टर पर ज्यादा काम करने की जरूरत है, तभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का निश्चित लाभ 2023 में मिलेगा, लेकिन पार्टी को उसके लिए लगातार काम करना होगा।
बता दें कि लक्ष्मण सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, वह कई बार पार्टी गाइडलाइन से हटकर भी बयान देते रहे हैं, जिससे कांग्रेस के मुद्दों पर ही सवाल उठ जाता है, जबकि इस बार उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करके सबको हैरान कर दिया है।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
22 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
36 mins agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
52 mins agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
2 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines