raja pateria controversial statement: मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है, जिससे प्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है, पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पीएम मोदी की हत्या की बात कही
बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कही। पन्ना में हुई इस सभा में पटेरिया ने कहा कि ‘अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। हत्या का मतलब हराना है।’ इस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने FIR के निर्देश दिए
वहीं पीएम मोदी को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटेरिया पर FIR के निर्देश दिए हैं, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं, मैं एसपी को तत्काल FIR करवाने का निर्देश दे रहा हूं’
राजा पटेरिया ने दी सफाई
वहीं प्रधानमंत्री के हत्या वाले विवादित बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने भी सफाई दी है, उनका कहना है कि ‘मैं गांधी को मानने वाला, जो हत्या की बात नहीं करेगा, गलत तरीके से मेरे बयान को पेश किया गया, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक क्षेत्र में पराजित करने की बात कही है।’
कौन हैं राजा पटेरिया
बता दें कि राजा पटेरिया मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल से आते हैं, वह 1998 से 2003 तक दिग्विजय की कांग्रेस सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। समय-समय पर विधानसभा प्रत्याशी के लिए दावेदारी भी करते रहते हैं। चुनाव के समय कांग्रेस की जनसभाओं में वक्ता के रूप में शामिल होते हैं। इससे पहले भी वह अपने कई बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
9 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
11 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
12 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
12 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
13 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
13 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines